Shiv Chalisa Pdf शिव चालीसा पीडीऍफ़ डाउनलोड करे

Shiv Chalisa Pdf भगवान शिव को पूरे देश की सर्वोच्च देवता माना जाता है यहां पर हम शिव चालीसा की पीडीएफ आपको प्रदान कर रहे हैं जो कि भगवान शिव को समर्पित एक भक्ति स्त्रोत है शिव पुराण में इनमें 40 चौपाई छंद शामिल है और शैवों और शिव के उपासक के द्वारा प्रतिदिन या फिर महाशिवरात्रि जैसे विशेष पर्व त्यौहार पर पाठ किया जाता है

शिव चालीसा Book Buy in Amazon

भगवान शिव को देवों का देव महादेव याने की महान देवता के रूप में माना जाता है तथा इनकी अत्यधिक पूरे देश में पूजा अर्चना की जाती है भगवान शिव जी की पत्नी का नाम मां पार्वती है तथा इसके पुत्र का नाम भगवान कार्तिकेय और गणेश जी है

भगवान शिव जी का पूजा मूर्ति तथा शिवलिंग दोनों रूपों में की जाती है भगवान शिव के गले में नाग देवता विराजमान रहते हैं तथा उनके हाथों में डमरू और त्रिशूल होता है

Shiv Chalisa In Hindi Pdf शिव चालीसा इन हिंदी पीडीएफ

व्हाट्सएप ग्रुप Join Now
टेलीग्राम ग्रुप Join Now

यहां हमारे द्वारा भगवान शिव जी की चालीसा की पीडीएफ प्रोवाइड कराई जा रही है जिसे आप डाउनलोड करके उसे पढ़कर शिवजी की आराधना कर सकते हैं.

Shiv Chalisa Pdf शिव चालीसा पीडीऍफ़ डाउनलोड करे

।।दोहा।।

श्री गणेश गिरिजा सुवन, मंगल मूल सुजान ।
कहत अयोध्यादास तुम, देहु अभय वरदान ॥

– श्री शिव चालीसा चौपाई –

जय गिरिजा पति दीन दयाला । सदा करत सन्तन प्रतिपाला ॥
भाल चन्द्रमा सोहत नीके । कानन कुण्डल नागफनी के ॥

अंग गौर शिर गंग बहाये । मुण्डमाल तन छार लगाये ॥
वस्त्र खाल बाघम्बर सोहे । छवि को देख नाग मुनि मोहे ॥1॥

मैना मातु की ह्वै दुलारी । बाम अंग सोहत छवि न्यारी ॥
कर त्रिशूल सोहत छवि भारी । करत सदा शत्रुन क्षयकारी ॥

नन्दि गणेश सोहै तहँ कैसे । सागर मध्य कमल हैं जैसे ॥
कार्तिक श्याम और गणराऊ । या छवि को कहि जात न काऊ ॥2॥

देवन जबहीं जाय पुकारा । तब ही दुख प्रभु आप निवारा ॥
किया उपद्रव तारक भारी । देवन सब मिलि तुमहिं जुहारी ॥

तुरत षडानन आप पठायउ । लवनिमेष महँ मारि गिरायउ ॥
आप जलंधर असुर संहारा । सुयश तुम्हार विदित संसारा ॥3॥

Shiv Chalisa Pdf In Hindi

त्रिपुरासुर सन युद्ध मचाई । सबहिं कृपा कर लीन बचाई ॥
किया तपहिं भागीरथ भारी । पुरब प्रतिज्ञा तसु पुरारी ॥

दानिन महं तुम सम कोउ नाहीं । सेवक स्तुति करत सदाहीं ॥
वेद नाम महिमा तव गाई । अकथ अनादि भेद नहिं पाई ॥4॥

प्रगट उदधि मंथन में ज्वाला । जरे सुरासुर भये विहाला ॥
कीन्ह दया तहँ करी सहाई । नीलकण्ठ तब नाम कहाई ॥

पूजन रामचंद्र जब कीन्हा । जीत के लंक विभीषण दीन्हा ॥
सहस कमल में हो रहे धारी । कीन्ह परीक्षा तबहिं पुरारी ॥5॥

एक कमल प्रभु राखेउ जोई । कमल नयन पूजन चहं सोई ॥
कठिन भक्ति देखी प्रभु शंकर । भये प्रसन्न दिए इच्छित वर ॥

जय जय जय अनंत अविनाशी । करत कृपा सब के घटवासी ॥
दुष्ट सकल नित मोहि सतावै । भ्रमत रहे मोहि चैन न आवै ॥6॥

त्राहि त्राहि मैं नाथ पुकारो । यहि अवसर मोहि आन उबारो ॥
लै त्रिशूल शत्रुन को मारो । संकट से मोहि आन उबारो॥

Shiv Chalisa Pdf In Hindi

मातु पिता भ्राता सब कोई । संकट में पूछत नहिं कोई ॥
स्वामी एक है आस तुम्हारी । आय हरहु अब संकट भारी ॥7॥

धन निर्धन को देत सदाहीं । जो कोई जांचे वो फल पाहीं ॥
अस्तुति केहि विधि करौं तुम्हारी । क्षमहु नाथ अब चूक हमारी ॥

शंकर हो संकट के नाशन । मंगल कारण विघ्न विनाशन ॥
योगी यति मुनि ध्यान लगावैं । नारद शारद शीश नवावैं ॥8॥

नमो नमो जय नमो शिवाय । सुर ब्रह्मादिक पार न पाय ॥
जो यह पाठ करे मन लाई । ता पार होत है शम्भु सहाई ॥

ॠनिया जो कोई हो अधिकारी । पाठ करे सो पावन हारी ॥
पुत्र हीन कर इच्छा कोई । निश्चय शिव प्रसाद तेहि होई ॥9॥

Shiv Chalisa Pdf Download

पण्डित त्रयोदशी को लावे । ध्यान पूर्वक होम करावे ॥
त्रयोदशी ब्रत करे हमेशा । तन नहीं ताके रहे कलेशा॥

धूप दीप नैवेद्य चढ़ावे । शंकर सम्मुख पाठ सुनावे ॥
जन्म जन्म के पाप नसावे । अन्तवास शिवपुर में पावे ॥10॥

कहे अयोध्या आस तुम्हारी । जानि सकल दुःख हरहु हमारी

॥दोहा॥

नित्त नेम कर प्रातः ही, पाठ करौं चालीसा ।
तुम मेरी मनोकामना, पूर्ण करो जगदीश ॥
मगसर छठि हेमन्त ॠतु, संवत चौसठ जान ।
अस्तुति चालीसा शिवहि, पूर्ण कीन कल्याण ॥

Shiv Chalisa in Hindi Pdf Download
शिव चालीसा इन हिंदी पीडीऍफ़ डाउनलोड
सम्पूर्ण शिव चालीसा Shiv Chalisa Lyrics PDF in HindiDownload
Shiv Aarti (Om Jai Shiv Omkara)Download
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment